ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा
विकास खंड क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत जैतपुर के मजरा दुर्गापुर में ग्राम पंचायत द्वारा नवनिर्मित अध्ययन कक्ष का शुभारंभ गौ सेवा आयोग के सदस्य / दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमाकांत उपाध्याय ने विधिविधान से फीता काटकर किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब गांव के युवक युवतियों को अध्ययन एवं तैयारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा ।
उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र की डबल इंजन सरकार द्वारा जनहित में हितकारी कार्य कर रही है आज प्रदेश में हर गांव शहर जैसे विकसित हो रहे हैं सन 47 तक भारत पूर्ण विकसित होगा, वहीं उन्होंने हरेक ग्राम वासी से एक रोटी गौमाता के नाम से निकालने तथा गांव में स्थित गौशाला में भी सहयोग करने का भी आवाहन किया।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने की वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ,मुकेश यादव ,जितेंद्र गौड़ ,धर्मेंद्र दुबे ,संजय तिवारी ,रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्र पाल सिंह भदौरिया ,ग्राम सचिव अशोक कुमार यादव भी मौजूद रहे वहीं ग्राम प्रधान जैतपुर रोहिताश यादव ने मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय जी सहित सभी अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया वहीं अंत में सभी का आभार सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने किया ।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अमन यादव ,पंचायत सहायक अरुण कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासी मौजूद रहे।
