मकर संक्रांति पर वृद्धाश्रम में खिचड़ी भोज व कंबल वितरण

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा।मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र के ग्राम आनेपुर स्थित हरिश्चंद्र तिवारी महाविद्यालय में संचालित वृद्धाश्रम में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया तथा सभी वृद्धजनों को कम्बल भी भेट किया गया । वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी इटावा संध्या रानी बघेल मौजूद रही वही कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक हरिश्चंद्र तिवारी तथा संचालन समाज सेवी /सभासद राजू दुबे द्वारा किया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पलवल से आए भजन लाल शास्त्री तथा पटल सहायक रविन्द्र सिंह मौजूद रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आलोक तिवारी द्वारा सभी अतिथियों एवं क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओ का माल्यार्पण कर तथा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया ।
वही सभी बुजुर्ग वृद्धजनों को महाविद्यालय परिवार द्वारा एक ग्राम कंबल प्रदान किया गया तथा खिचड़ी भोज कराया गया वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती बघेल द्वारा भी विभाग की ओर कम्बल वितरित किया तथा आश्रम के संचालन मंडल से बुजुर्गों का सही से ध्यान रखने एवं सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का भी आवाहन किया उन्होंने बताया कि यहां आश्रम भरथना से गत 13 दिसंबर 2025 को यहां स्थानांतरित किया गया सभी व्यवस्थाओं को विभाग द्वारा शीघ्र ही सही कर लिया जाएगा उन्होंने कहा कि बुजुर्गों व निसहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है ।
इस दौरान विद्यालय परिवार से गुंजन पाठक ,ओमजी तिवारी ,केशव ,विकास ,रामनरेश ,अमर शर्मा ,तेजस सविता सहित कॉलेज स्टाफ के आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *