ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: मंदिर के बाहर बैठे दो युवकों को तीन नामजदों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित ने नामजदों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया।. थाना बकेवर के गाँव भिटारी के प्रमोद कुमार पुत्र अर्जुन सिंह ने थाना बकेवर के परशुपुरा कृष्णा रेस्टोरेंट के बगल के रोहित, नगला नंदन थाना बकेवर के विवेक व करन पर आरोप लगाया है कि मैं अपने साथी अंशुल नगला भजू के साथ 28 सितम्बर की रात पागल बाबा मंदिर पर दर्शन के लिए गया हुआ था।. मंदिर के बाहर हम दोनों लोग बैठे हुए थे उसी समय रोहित ने आकर मुझे बुलाया और बोला कि 27 सितम्बर को थाने में करन के खिलाफ प्रार्थना पत्र क्यों देने गया था. मैंने कहा कि करन ने मेरे साथ मारपीट की थी. तभी तीनों नामजदों ने एकराय होकर गाली गलौज करते हुए हम दोनों को मारापीटा. और कहा कि अगर दोबारा थाने गये तो जान से मार देंगे।. मारपीट में मेरे बाएं हाथ व कान में चोट आई तथा अंशुल के सिर में चोट आई है. थाना पुलिस ने नामजदों ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
