ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा ने संस्कृति सप्ताह के पंचम दिवस पर चित्र कला और विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें नगर के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य बृजानन्द शर्मा और विशिष्ट अतिथि पांचाल प्रान्त के मार्ग दर्शक राजेन्द्र कुमार दीक्षित व क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा विवेक कुलश्रेष्ठ, शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विवेक रंजन गुप्ता, सह सचिव नन्द कुमार यादव, सप्ताह प्रभारी श्रीमती सुमन दुबे, कार्यक्रम संयोजक द्वय पूर्व प्रान्तीय महासचिव संजय मिश्रा व मुलायम सिंह यादव और कार्यक्रम प्रायोजक आनन्द कुमार सरवही ने भारत माता और स्वामी विवेकानन्द जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सभी उपस्थित लोगों ने खड़े होकर वन्देमातरम का गायन किया। लालजी प्रसाद दुबे ने अतिथियों का मस्तक पर रोली चावल लगाकर और प्रान्तीय गतिविधि संयोजक सम्पर्क अश्वनी कुमार मिश्रा, राम शंकर श्रीवास्तव, सौरभ सक्सेना, राजेश नारायण दीक्षित,नन्द कुमार यादव, बुद्धि प्रकाश श्रीवास्तव, इन्दु कुलश्रेष्ठ,अर्चना दुबे, निशा गुप्ता, सन्ध्या यादव ने पट्टिका पहना कर स्वागत किया। मंच का परिचय और स्वागत प्रान्तीय अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय ने और भारत विकास परिषद् का परिचय परिषद् के वरिष्ठ सदस्य बी. के. सिंह द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के विनोद कुमार पाल, जावेद सर, प्रमोद कुमार और श्रीमती असिन्धु जी एवं चित्रकला प्रतियोगिता के चेतन जैन व श्रीमती गीता यादव का भी परिषद् सदस्यों द्वारा रोली चावल लगाकर पट्टिका पहना कर स्वागत किया गया। चित्र कला प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के प्रतियोगियों ने प्रातः काल का प्राकृतिक दृश्य को बहुत सुन्दर तरीके से चित्रित किए। अंशिका -पानकुंवर इण्टरनेशनल हायर सेकेण्डरी स्कूल ने प्रथम स्थान, अनवी कुमारी – पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान और आर्य वीर सिंह -पुलिस माडर्न स्कूल व अन्विता पाण्डेय – सेविन हिल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। वरिष्ठ वर्ग में माखन चोर कन्हैया का पोस्टर बना कर प्रतियोगियों ने निर्णायकों का दिल जीत लिया। कमल कान्त – पान कुंवर इंटरनेशनल हायर सेकेण्डरी स्कूल ने प्रथम स्थान, वैष्णवी चौहान – सेविन हिल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल ने द्वितीय तथा अर्विका शाक्य व परिधि विश्वास – सेन्ट मेरी हायर सेकेण्डरी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। परिणामों की घोषणा विवेक कुलश्रेष्ठ जी द्वारा की गई। विजेताओं को 14 सितम्बर को संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम के समापन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिए जायेंगे। कार्यक्रम में अतिथियों और निर्णायकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम स्व. श्री गोकुल प्रसाद सक्सेना अवकाश प्राप्त कला अध्यापक की स्मृति में उनके ज्येष्ठ पुत्र आनन्द कुमार सरवही अवकाश प्राप्त कला प्रवक्ता के सहयोग से आयोजित किया जाता है। आभार शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी और कुशल संचालन सप्ताह प्रभारी कुलदीप कुमार कश्यप द्वारा किया गया। राष्ट्र गान से कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में ओम नारायण शुक्ला, एस. एन. चौधरी, ओम प्रकाश तिवारी सहित नगर के सौ छात्र छात्राओं ने अपने शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ उपस्थित रहे।
