
ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। स्वामी विवेकानंद विचार मंच भरथना के तत्वावधान में रविवार को कस्बे के आजाद रोड स्थित हनी होम गेस्ट हाउस में एक भावनात्मक और प्रेरणादायी “भारत माता के वीर सपूतों का सम्मान समारोह” आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. दिवाकांत शुक्ला ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सूबेदार धर्मेन्द्र अज्ञानी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भरथना पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव ‘गुल्लू’ और थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञता और गर्व व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि सूबेदार धर्मेन्द्र अज्ञानी ने कहा कि “भारत माता के सपूत सीमाओं पर इसलिए मजबूती से खड़े हैं ताकि देशवासी चैन से सो सकें। सैनिकों के सम्मान से ही राष्ट्र की आत्मा सशक्त होती है।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की सेवा को सर्वोच्च कर्तव्य मानें और सैनिकों के त्याग से प्रेरणा लें।
क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने कहा कि सैनिक केवल सीमा के रक्षक नहीं, बल्कि राष्ट्र की गरिमा और अस्मिता के प्रतीक हैं। पालिका अध्यक्ष अजय यादव ‘गुल्लू’ ने कहा कि सैनिकों का योगदान शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, उनका त्याग हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का मंच पर माल्यार्पण और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह चौधरी, करुणा शंकर दुबे, अध्यक्ष हाकिम सिंह यादव, संयोजक डॉ. अनीता सिंह, सूबेदार जयवीर सिंह, प्रेमचंद पोरवाल, कृष्णकांत यादव, एडवोकेट राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश कौशल, सत्य प्रकाश गुप्ता, विनोद कुमार यादव, बृजेश चंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता सहित मंच के अनेक सदस्य और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
