भारतीय किसान यूनियन (किरन )की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना( इटावा )
विगत दिवस भारतीय किसान यूनियन (किरन )की बैठक शुक्लागंज स्थित कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजेश यादव (पूर्व सभासद )की अध्यक्षता में संपन्न हुई
बैठक को संबोधित करते हुए राजेश यादव ने सरकार से किसान की उपज को उचित मूल्य देने की अपील की उन्होंने कहा की वर्तमान समय में आलू की अच्छी उपज को बहुत सस्ते रेट में बाजार में बेचा जा रहा है जिसकी लागत बहुत ज्यादा है
बैठक में किसानों की समस्याओं को सुलझाने हेतु नगर स्तर पर भरथना इकाई का गठन किया गया जिसमें सर्वश्री होशियार सिंह नगर अध्यक्ष, अवनीश कुमार, प्रदीप कुमार उपाध्यक्ष, अवधेश यादव महामंत्री, शिवम कुमार, शिव कुमार मंत्री, आकाश यादव कोषाध्यक्ष, दीपक कुमार, हरविंद्र कुमार सचिव,शिवम यादव,ब्रजेश कुमार सदस्य मनोनीत किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *