भरथना में रक्तदान, आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

नगर के मोहल्ला आजाद रोड स्थित आर्यश्यामा बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को समाजसेवी स्वर्गीय शिवनाथ चौधरी की पुण्य स्मृति में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 90 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 55 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ स्वर्गीय शिवनाथ चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैफई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. एस.पी. सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सीनियर कंसल्टेंट डॉ. यतेंद्र मोहन, चेयरमैन अजय यादव गुल्लू और प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए इसे समाज के प्रति सबसे बड़ी सेवा बताया और लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

शिविर में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई की चिकित्सकीय टीम ने व्यवस्थाएं संभालीं। टेक्नीशियन डॉ. अर्पित कुमार, डॉ. विजय कुमार के साथ मुकेश, प्रेमलाल, केदारमल, दीपक, रामस्वरूप, कपिल दुबे, अवधेश, राजेश तथा काउंसलर प्रियंका पाल, सुशांत, राजेश, अवध, सुमित, उत्कर्ष की देखरेख में रक्तदाताओं ने सुरक्षित रूप से रक्तदान किया।

समापन अवसर पर सभी रक्तदाताओं को अतिथियों एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. आर.एन. दुबे, अध्यक्ष चंद्रशेखर राठौर, सचिव रामप्रकाश पाल, कोषाध्यक्ष लविश कौशल, व्यवस्थापक श्रीभगवान पोरवाल, शरद तिवारी रक्त समूह इटावा अध्यक्ष, अंकित यादव, मक्खन वर्मा, नीलू पांडे, ललित पाल, देवेंद्र शाक्य, नेक्से पोरवाल, महेंद्र सिंह चौहान, रुद्रपाल सिंह भदोरिया, रमाकांत पोरवाल, विनोद दुबे, फूल सिंह पाल, सुशांत उपाध्याय, एडवोकेट निशांत पोरवाल, संजय माधवानी, विनोद पोरवाल, सी के शुक्ला, आकाश गुप्ता, कुकू दीक्षित, अशोक पोरवाल, राजेश तिवारी, निखिल पोरवाल, दरविन्दर सिंह, विवेक कुलश्रेष्ठ सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक सुशील चौधरी,सुनील चौधरी और अवधेश चौधरी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकीय टीम, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *