ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। कस्बा एक बार फिर माँ दुर्गा की भक्ति-रसधारा में डूबने को तैयार है। विगत वर्षों की भांति इस बार भी शारदीय नवरात्र का पर्व नगर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।
श्री नवदुर्गा पूजा समिति भरथना के अध्यक्ष संजीव दीक्षित ‘गपूडे’ ने बताया कि आगामी 22 सितंबर दिन सोमवार से लेकर 2 अक्टूबर दिन गुरूवार तक लगातार नौ दिनों तक शारदीय नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कस्बे के मोहल्ला मोतीगंज स्थित राजाराम पीतल वालों के हाता में माता रानी के नौ रूपों के दर्शन श्रद्धालु भक्तों को कराए जाएंगे। समिति के अनुसार प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से यज्ञाचार्य पंडित अमित मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन कराया जाएगा। वहीं, रात्रि 9 बजे से आचार्य पंडित राहुल दीक्षित के नेतृत्व में माता रानी की भव्य आरती संपन्न होगी। माता रानी का भव्य दरबार सजाने का कार्य अंतिम चरण में है, जिसे कुशल कारीगर दिन-रात तैयार कर रहे हैं। नवरात्र के नौ दिनों तक सैकड़ों की संख्या में भक्तजन प्रतिदिन आरती में शामिल होकर माँ के जयकारों से पूरे कस्बे का वातावरण भक्तिमय बना देंगे।
फोटो – यज्ञ मंडप सजाते कारीगर
