भरथना में धूमधाम से मनाया गया पैगंबर-ए-इस्लाम का जन्मदिन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। शुक्रवार को नगर में पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश का जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी बड़े ही हर्षोल्लास एवं अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मुहम्मदी का आगाज़ हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मस्जिद ओर पर संपन्न हुआ।

इस खास मौके पर शामिल हुए पूर्व सांसद इटावा,विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव, भरथना नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू ,पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी का कमेटी के लोगों ने अंगवस्त्र, फूल माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।

इस खास अवसर पर सभासद निहालुद्दीन अपने साथियों के साथ उपस्थित रहे

जुलूस में बड़ी संख्या में लोग हाथों में इस्लामी परचम लेकर शामिल हुए। दिलों में रसूल-ए-पाक की मोहब्बत और ज़बानों पर दरूद-ओ-सलाम की गूंज के साथ नगर का माहौल पूरी तरह धर्ममय हो उठा।

कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान व थाना प्रभारी विक्रम सिंह स्वयं मौजूद रहे और पूरे जुलूस को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *