ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में एमपी सिंह तोमर को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सोमवार को इटावा–बिधूना मार्ग स्थित गिरधारीपुरा में उनके आवास पर भव्य स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पहुंचकर तोमर को फूल मालाओं से लादकर,पगड़ी व अंगवस्त्र पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम में जिले भर से आए पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान मिष्ठान और कई अन्य व्यंजनों से मेहमानों का सत्कार किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, जिला महामंत्री रमेश यादव, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी व उपाध्यक्ष बृजेश पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष बिना चौहान, अभिषेक दीक्षित, जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा, जिला मंत्री इश्तियाक कुरैशी, अभिनव दीक्षित, ज्योति अवस्थी, अर्नब दीक्षित, अक्ष दीक्षित सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।
