ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को बार एसोसिएशन भरथना की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए संविधान की रचना की थी, लेकिन आज कुछ लोग उसकी मूल भावना से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और न्याय व्यवस्था की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिवक्ता समाज में न्याय और उम्मीद के प्रतीक हैं।

सांसद दोहरे ने इस अवसर पर घोषणा की कि बार एसोसिएशन सभागार की बाउंड्री वॉल और इंटरलॉकिंग का कार्य वे अपनी सांसद निधि से कराएंगे। साथ ही उन्होंने बार परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमाएं स्थापित करने की अपील भी की।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम तथा नगर पालिका चेयरमैन अजय यादव ‘गुल्लू’ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मंच पर एसडीएम काव्या सी, तहसीलदार दिलीप कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
इससे पूर्व एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष आदित्य कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र यादव, रामपाल सिंह राठौर और राघवेंद्र श्रीवास्तव, रामकुमार यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और प्रमाणपत्र प्रदान किए। जिसमे अध्यक्ष हरिश चन्द्र पाण्डेय, महामंत्री राकेश सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध यादव, मंत्री कप्तान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद्र यादव ने किया। समारोह के अंत में अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।
