भरथना के लाल ने झांसी मंडल कुश्ती चैंपियनशिप में लहराया परचम

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। क्षेत्र के गांव सादिकपुर पाली खुर्द निवासी विजय पहलवान ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत आयोजित जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती में प्रथम स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता 11 व 12 मार्च को कानपुर एवं झांसी मंडल के खिलाड़ियों के बीच आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता झांसी स्थित भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विजय पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर कुश्ती में पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

विजय की इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विजय के पिता सर्वेश कुमार ने बताया कि विजय बचपन से ही कुश्ती के प्रति लगन के साथ मेहनत कर रहा है और उसकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र को गर्व हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *