ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा में उझियानी की छात्रा प्रियंजली प्रथम

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा।ब्लॉक क्षेत्र महेवा की बीआरसी बकेवर पर राष्ट्रीय आविष्कार की परीक्षा ब्लॉक स्तर की आयोजित की गई जिसमें विकासखंड के 80 उच्च प्राथमिक विद्यालयों से करीब 240 बच्चों ने प्रतिभाग किया इस परीक्षा के परिणाम में महेवा संकुल के छात्र एवं छात्राओं ने अपना परचम लहराया. परीक्षा का परिणाम में महेवा संकुल के उच्च प्राथमिक विद्यालय उझियानी से दो छात्राएं जिसमें एक छात्रा प्रियांजलि ने विकास खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, कंपोजिट विद्यालय बहेड़ा, आनेपुर, राहतपुर से एक-एक छात्र चयनित हुआ. सभी चयनित छात्राओं और उनके शिक्षक शिक्षिकाओं को खंड शिक्षा अधिकारी महेवा उदय सिंह राज आदि ने बधाई दी है।
वहीं उझियानी विद्यालय में छात्रा प्रियंजली को खंड शिक्षा अधिकारी उदयसिंह राज ने सम्मानित किया तथा दोनों स्कूलों का औचक निरीक्षण भी किया, इस दौरान प्रधानाध्यापक नरेंद्र यादव ,शिक्षक बालकृष्ण ,प्रधानाध्यापक प्राथमिक स्कूल मनोज कुमार , निधि गुप्ता ,कीर्ति यादव ,गौरव तिवारी , सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *