ब्रजेश पोरवाल बने जिला मीडिया प्रभारी, उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

टाइम्स ऑफ आर्यावर्त

इटावा : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में ज़िला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर बृजेश पोरवाल का ज़िला उपाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित ने गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया। गिरधारीपुरा स्थित अपने निज निवास पर उपाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित ने नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश पोरवाल को मिठाई खिलाकर, फूलमाला एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही प्रतीक चिन्ह भेंट कर संगठन में उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर अभिषेक दीक्षित ने कहा कि ब्रजेश पोरवाल को संगठन ने जो दायित्व सौंपा है, वे पूरी निष्ठा और मेहनत से उसे निभाएंगे। संगठन को उनसे नई ऊर्जा मिलेगी। सम्मान पाकर ब्रजेश पोरवाल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया आभार जताते हुए कहा कि व्यापारियों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाना और संगठन की गतिविधियों को आम जन तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा संगठन और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा और इमानदारी के साथ निर्वाह करने की कोशिश करेंगे।

इस अवसर पर जिला प्रभारी रवि पोरवाल छुन्नी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दिक्षित, नगर अध्यक्ष प्रदीप पोरवाल रज्जन, अभिनव दीक्षित, आशुतोष अवस्थी, आरनव दिक्षित, अक्ष दिक्षित व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *