बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा माह नवम्बर का राशन वितरण सम्पन्न

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा।विकास खंड क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत आनेपुर में बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा माह नवम्बर का राशन वितरण सम्पन्न
विकास क्षेत्र महेवा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट आनेपुर स्थित केंद्र संख्या–2 पर माह नवम्बर का राशन वितरण सफलतापूर्वक किया गया।
राशन वितरण का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी ,सहायिका राजरानी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया।
इस दौरान पात्र लाभार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया गया। वितरण प्रक्रिया के समय केंद्र पर व्यवस्था सुचारू रही तथा लाभार्थियों ने संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *