बार-बार बिजली जाने की समस्या से व्यापार हो रहा प्रभावित : आकाशदीप जैन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

बाजारों में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से हो, ट्रिपिंग की समस्या से मिले निजात

इटावा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने कहा भीषण गर्मी में बिजली के बार बार जाने से व्यापार प्रभावित हो रहा है शहर के प्रमुख बाजारों सहित रिहायशी इलाकों में बिधुत आपूर्ति 10 से 20 मिनट बाद बन्द कर दी जाती है जबकि बाजारों में नये तार भी डल गये है, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं, किंतु जनपद इटावा में जमीनी स्तर पर बिजली की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नगर क्षेत्र व प्रमुख बाजारों में लगातार विद्युत कटौती से आमजन व व्यापारी वर्ग परेशान हैं। कई स्थानों पर अधिभारित ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहे हैं, उपभोक्ताओं की शिकायत है कि कंट्रोल रूम में कॉल रिसीव नहीं होती, तथा मीटर रीडिंग में अनियमितता के कारण गलत बिल उपभोक्ताओं पर थोपा जा रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ पावर हाउसों पर अत्यधिक लोड के कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या भी बनी हुई है। भारतीय उधोग व्यापार मंडल ने अधीक्षण अभियंता से त्वरित कार्यवाही की माँग की और कहा कि व्यापारिक गतिविधियों तथा आम जनजीवन को सुचारु रखने के लिए बिजली आपूर्ति में स्थायित्व और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। माँग करने वालो में शहर अध्यक्ष रजत जैन, शहर महामंत्री सर्वेश जोशी, महिला जिलाध्यक्ष रीना जैन, महामंत्री दीपिका गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य शुभा चौहान, जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित, अत्रि दीक्षित, नवीन गुप्ता, आशीष जैन, अंकित जैन आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *