बार एसोसिएशन भरथना ने अजय यादव गुड्डू के निधन पर जताया शोक

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व0 बलराम सिंह यादव के पुत्र एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आदर्श यादव के पिता अजय यादव उर्फ गुड्डू के निधन पर बार एसोसिएशन भरथना ने गहरा शोक व्यक्त किया।

सोमवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडेय की अगुवाई में आयोजित शोकसभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

शोकसभा मे महामंत्री राकेश चौहान, रामकुमार यादव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र यादव, राजकुमार तिवारी, हाकिम सिंह, महावीर यादव, सुरेश यादव, सुबोध यादव, अनिल तिवारी, सुधीर कुमार, संजीव कुमार, कृष्ण हरी दुबे, कृष्ण कांत श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *