बारिश और आंधी से किसानों की धान की फसल बर्बाद

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: क्षेत्र में अचानक आई बारिश और तेज आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। क्षेत्र के गांव पीपरीपुर, घमुरिया, मोढी, पाली खुर्द, साम्हों, बाहरपुर समेत कई गाँवों के खेतों में खड़ी पक्की धान की फसल बारिश के पानी और तेज हवाओं के कारण पूरी तरह से जमीन में गिर गई। इस वजह से किसानों का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

गावं पीपरीपुरा निवासी किसान आशीष कुमार ने बताया, “मेरी पक्की धान की फसल थी, जिसे मैं चार दिन बाद कटवाने वाला था। अचानक आई आंधी और बारिश ने फसल को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया। अब मेरी मेहनत और साल भर की उम्मीदें धूल में मिल गई हैं।”

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी फसल बुरी तरह से दब गई है, जिससे कटाई करना मुश्किल हो गया है। वहीं, कई किसानों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। गांव में किसानों के बीच चिंता और निराशा का माहौल बना हुआ है, क्योंकि फसल ही उनके जीवन और आजीविका का मुख्य साधन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *