ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त7017774931
भरथना। थाना क्षेत्र के एक गाँव में बकरी के खेत में घुसने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीडिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ग्राम नगला शिवू निवासी रोशनी देवी पत्नी ओमवीर ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि 26 मार्च की शाम करीब 5 बजे मेरी बकरी पड़ोसी संजीव की जगह में चली गई थी। इस पर संजीव बकरी को डंडे से मारने लगा। विरोध करने पर संजीव, राजू व राजू की पत्नी संगीता ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया। आरोप है कि हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार हेतु भेजा साथ ही पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
