ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बे के मोहल्ला गली गोदाम में शनिवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा गृहस्थी का सामान धू-धू कर जलने लगा। हादसे में घर के भीतर मौजूद बीमार महिला आग की लपटों में फंस गई, लेकिन समय रहते मोहल्लेवालों की सतर्कता से उसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गली गोदाम निवासी वीरेंद्र कुमार पोरवाल उर्फ अल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी मिठाई की दुकान घर से कुछ दूरी पर स्थित है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मेरा बेटा पंकज घर पर खाना खा रहा था, तभी अचानक उसने फोन पर जानकारी दी कि घर में आग लगी हुई है. मौके पर जाकर देखा तो घर से धुंआ निकलता दिखाई दे रहा था. फ्रिज में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। उस वक्त गृह स्वामी की पत्नी स्नेहलता, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, चारपाई पर लेटी हुई थीं।
गृहस्वामी के पुत्र पंकज ने बताया कि आग लगते ही घर के भीतर धुआं भर गया। उसने और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर किसी तरह अपनी मां को आग की लपटों से बाहर निकाला। इस बीच मोहल्लेवासियों ने पानी डालकर और मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। करीब कुछ मिनटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में घर का काफी सामान जलकर राख हो गया, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा होते होते टल गया।
