ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के गांव मोढ़ी में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 45 वर्षीय अधेड़ शिक्षिका का शव घर के पिछले हिस्से में बने कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोढी गाँव निवासी स्व. रामेश्वर दयाल दोहरे की 45 वर्षीय शिक्षिका मृदुला दोहरे जो प्राथमिक विद्यालय नगला मोहन (बनामई) में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं. परिवार वालों ने बताया कि मृदुला अविवाहित थीं और बीते करीब दस दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसके चलते वह स्कूल नहीं जा रही थीं। बुधवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे उनके भाई सुनील कुमार की बेटियां आकांक्षा और दिव्या जब घर के पिछले कमरे में गईं, तो उन्होंने मृदुला को गेट में बने लोहे के जाल में दुपट्टे से फांसी पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर दोनों बच्चियां चीख पड़ीं, जिसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया।
सूचना पर भरथना थाने से कार्यवाहक थाना प्रभारी अरिमर्दन सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर घटनास्थल की जांच की गई और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हालांकि मौत के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। परिजन भी किसी घरेलू कलह या मानसिक तनाव से इनकार कर रहे हैं। पुलिस आत्महत्या या किसी अन्य संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।
फोटो – फ़ाइल फोटो, जांच पड़ताल करती पुलिस तथा रोते बिलखते परिजन
