प्लेटफार्म बना बंदरों का अड्डा, रेलवे प्रशासन बेखबर#यात्रियों से छीनते हैं खाना, कई बार झपटकर गिरा देते हैं बैग

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

यात्रियों से छीनते हैं खाना, कई बार झपटकर गिरा देते हैं बैग

भरथना: रेलवे स्टेशन इन दिनों यात्रियों से ज्यादा बंदरों की गतिविधियों के लिए चर्चा में है। प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर पर झुंड बनाकर घूम रहे बंदरों ने यात्रियों का चैन छीन लिया है। खाने-पीने का सामान देखते ही ये बंदर यात्रियों पर झपट पड़ते हैं, जिससे कई बार भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है।

सुबह और शाम के समय जब ट्रेनों का आवागमन अधिक रहता है, तब बंदरों का आतंक चरम पर होता है। स्टेशन पर चाय-पकौड़े या बिस्किट लेकर चलना यात्रियों के लिए अब खतरे से खाली नहीं रहा। कई यात्रियों ने बताया कि बंदर उनके हाथ से बोतल, बैग या प्रसाद तक छीन ले जाते हैं।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ये बंदर अब स्थायी रूप से स्टेशन पर डेरा जमाए हुए हैं। आए दिन किसी न किसी यात्री या कर्मचारी को यह बंदर काटने या खरोंचने की कोशिश करते हैं। यात्रियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर रेलवे अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बंदरों के डर से खासकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यात्री सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं और भयभीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *