ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना।कस्बा के मिडिल स्कूल प्रांगण में शनिवार को आदर्श वालीबाल क्लब के तत्वावधान में पूर्व विधायक महाराज सिंह यादव सहित अन्य दिवंगतजनों की स्मृति में आयोजित प्रदेश स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन खेले गए लीग मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
उद्घाटन मैच में ददौरा क्लब ने आदर्श क्लब भरथना सी को 25-15, 25-14 से हराया। दूसरे मैच में एसएमडी मोडी ने खुमानपुरा टीम को 25-12, 25-23 से परास्त किया। शक्ति क्लब लखना ने गिरधारीपुरा भरथना को 25-9, 25-19 से शिकस्त दी। खितौरा क्लब ने आदर्श क्लब बी की टीम को 25-20, 25-14 से हराया। दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला उमरेन क्लब और वैवाह टीम के बीच हुआ, जिसमें उमरेन क्लब ने 25-19, 27-25 से जीत दर्ज की।
मैचों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। रेफरी की भूमिका अरविंद दुबे ने निभाई, जबकि कमेंट्री गजेंद्र यादव एड ने की।
इससे पहले मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं बीईओ सर्वेश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सुखराम सिंधी, राहुल यादव, सुरेंद्र यादव, सुशांत मोहन पालीवाल, चंद्र स्वरूप केसरवानी सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
