पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र अंतर्गत रविवार की शाम को भरथना से साम्हो संपर्क मार्ग पर बनामई गांव के पास भरथना की तरफ आ रहा ऑटो चालक राजा 25 निवासी स्टेशन रोड कस्बा भरथना अचानक मार्ग किनारे बबूल के पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने आनन फानन में कस्बा के निजी अस्पताल ले गए जहां  इलाज के बाद घर वापस ले गए। देर शाम को अचानक तबियत बिगड़ गई और मौत हो गई। मौत होने से मां राधा देवी व भाई अंकुर, अमित आदि परिवारीजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

मृतक  राजा की फ़ाइल फ़ोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *