ब्रजेश पोरवाल-एडीटर&चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना।भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा 5-9-2025 शिक्षक दिवस पर हनुमान गढ़ी छोला मंदिर पर राम सभागार में भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर शिक्षक दिवस मनाया गया इस अवसर पर 05 वरिष्ठ अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया श्रीकृष्ण यादव पूर्व प्रधानाचार्य जनसहयोगी इंटर कालेज मोड़ी (पूर्व राज्य मंत्री), राजेन्द्र शुक्ल पूर्व प्रधानाचार्य एस ए वी इंटर कालेज भरथना, शिवराज सिंह चौहान प्रवक्ता, हर स्वरुप मिश्रा एवं राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक को परिषद की उत्तरी मोती माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वन्देमातरम करके हुआ।

इस अवसर पर प्रांतीय संगठन सचिव डॉ आर एन दुबे वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों की भूमिका पहले से कहीं अधिक है पाठ्यक्रम के साथ साथ संस्कार की शिक्षा की अतिआवश्यकता है। श्रीकृष्ण यादव पूर्व प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में अनुशासन पर बल दिया है समारोह में शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर, सचिव राम प्रकाश पाल, कार्यक्रम संयोजक निशांत पोरवाल एडवोकेट, इंजीनियर.हिमांशु गुप्ता, देवेन्द्र पोरवाल, रुद्र पाल सिंह भदौरिया, इन्जि विनोद पोरवाल, फूल सिंह पाल, सुनील दीक्षित कुक्कू, गिरिजा नंदन गुप्ता, सहित परिषद के अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव राम प्रकाश पाल ने किया। सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था कार्यक्रम संयोजक निशांत पोरवाल एडवोकेट द्वारा की गई। राष्ट्रीय गान कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
