ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के चलते विवाहित महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश को पुलिस की तत्परता ने विफल कर दिया। समय रहते पहुंची डायल 112 टीम और साम्हो चौकी प्रभारी की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच हुए विवाद से आहत एक 28 वर्षीय महिला सुबह करीब दस बजे फांसी लगाने जा रही थी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम और साम्हो चौकी प्रभारी कोमल चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया और उसे सुरक्षित बचा लिया।
पुलिस ने मौके पर ही परिजनों से बातचीत कर विवाद को शांत कराया और सभी को आपसी समझदारी एवं संवाद से समस्याओं का समाधान निकालने की सलाह दी।पुलिस की इस संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
