ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर बंबा के समीप एक महिला अपने भाई के यहां जाते समय अपना नगदी तथा आभूषणों से भरा बैग एक ऑटो में भूलकर ऑटो से उतर गई थी। जिसके बाद ऑटो मौके से चला गया था। महिला को जब ज्ञात हुआ कि वह अपना बैग ऑटो में भूल गई है।

क्षेत्र के गांव झिंदुआ निवासी पुष्पा देवी पत्नी ब्रजमोहन ने भरथना पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए बताया था कि मेरा एक काले रंग का बैग ऑटो में छूट गया है जिसमें एक लाख पंद्रह हजार नगर, चार सोने की चूड़ी, दो अंगूठी तथा दो कान के बाले है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टेम्पो चालक की तलाश में जुट गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने ऑटो चालक का पता लगाया तभी मंगलवार की शाम थाना बकेवर के गांव बरीपुरा निवासी ऑटो चालक उदित कुमार महिला का बैग लेकर भरथना थाने जा पहुंचा।

जिस पर थाना प्रभारी द्वारा महिला को बुलाकर उसके जेवर तथा नगदी महिला के सुपुर्द की। महिला ने अपने जेवर व पैसे वापस पाकर थाना पुलिस तथा ऑटो चालक को धन्यवाद देते हुए भरथना पुलिस की भी भरीपूरी प्रशंसा की।
