पुरावली में ठंड से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, वन विभाग ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा (इटावा)
विकास खंड महेवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरावली में कड़ाके की ठंड के कारण एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की अचानक पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही महेवा समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष राधे यादव ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि अत्यधिक ठंड के कारण मोर असंतुलित होकर पेड़ से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय मौके पर समाजसेवी विमल राजपूत, नीरज कुमार, राघवेंद्र बाबू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *