पुराने कपड़ों के झोले बनाकर करे प्रयोग-विवेक यादव,डिब्बा बंद खाना घटाता रोग प्रतिरोधक क्षमता -डॉ हरीशंकर पटेल

ब्रजेश पोरवाल- एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

नगर पंचायत , बकेबर एवं स्वच्छ भारत मिशन इटावा के सयुक्त तत्वाधान में स्वच्छ बकेबर – स्वस्थ बकेबर , सीवर एवं सैफ्टिंक टैंक एवं डोर टू डोर अवयनेश चलाने के लिए आम जनता को जागरूक करने हेतु अम्बेडकर पार्क ,बकेबर , इटावा में वृहद रूप से गोष्ठी हुयी।


विवेक यादव “चेयरमैन” नगर पंचायत , बकेबर , इटावा ने सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि पॉलीथिन मानव जीवन में कैन्सर को जन्म दे रही है , हमें पुराने कपडों से बने झोलों का प्रयोग करना चाहिए , चेयमैन जी ने यह भी कहा शीघ्र ही नगर पंचायत के हर वार्ड में नुक्कड़ मीटगों के सहारे स्वच्छता , जल की बर्वादी आदि के लिए जन – जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
विनोद कुमार “पूर्व चेयरमैन” नगर पंचायत बकेबर ने बताया कि मेरे कार्यकाल में स्वच्छ सर्वेक्षण में बकेबर नगर पंचायत 17 वें स्थान पर आयी थी , जनता अगर स्वच्छता पर ध्यान देगीं तो पुनः नया कीर्तिमान बना सकती है।
सुनील कुमार “डीपीएम” स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता के अनेकों पहलुओं पर फोकस करते हुए कहा कि सैफ्टिक टैंक अगर तीन बर्ष में
खाली नही कराया जाता है तो अनेकों जहरीली गैसे बनने लगती है वह मानव और पर्यावरण के लिए खतरा बनती है इसलिए प्रत्येक तीन बर्ष में सैफ्टिंग टैकों को खाली कराना चाहिए
डा० हरीशंकर पटेल – ब्राण्ड एम्बेसडर – नगर पंचायत , बकेबर ने अपने विचारों में कहां कि इधर – उधर कूडा ना फेकें , स्वच्छता कर्मी को सूखा कूडा और गीले कूडें को अलग- अलग कर दे , डिब्बा बंद खाना का प्रयोग ना करें यह कैमिकल युक्त भोजन होने के कारण हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक छमता को समाप्त करता है।
नगर पंचायत के प्रबुद्ध अरविन्द जी ने खाने की बर्वादी को रोकने पर जोर दिया।
गोष्ठी को सफल बनाने में नगर पंचायत , बकेबर , इटावा के ब्राण्ड एम्बेसडर – अबरार एवं पंचायत के स्टॉफ में मुख्य रूप से स्वीकृत सिंह , अनूप , सुधीर दीक्षित (कल्लू) , आसिफ ‘ परवेज , बब्लू त्रिपाठी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *