परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह 19 अप्रैल को होगा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष अनुपम तिवारी के आवास पर पत्ता बाग फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा में संपन्न हुयी । बैठक की अध्यक्षता संरक्षक अरविन्द तिवारी ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा ने किया l परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने अशोकनगर इटावा निवासी सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा को समिति का संरक्षक मनोनीत किया l बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया कि परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल दिन रविवार को दोपहर 2 बजे से माँ चामुंडा देवी मन्दिर परिसर प्रकाश कोल्ड स्टोर इकदिल में आयोजित किया जायेगा l उक्त वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह कार्यक्रम में 11 महिलाओं सहित 51 वरिष्ठ नागरिकों को प्रमाण पत्र, पट्टीका व परशुराम जी की प्रतिमा देकर परशुराम सम्मान से सम्मानित किया जायेगा l बैठक में परशुराम सेवा समिति की इटावा जिला कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा हुयी l इटावा जिला कार्यकारिणी की घोषणा एक सप्ताह के अंदर कर दी जाएगी l बैठक में संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपालजी मिश्रा, सदस्य रविशंकर चौधरी, आशुतोष त्रिपाठी, शुभम पाठक, श्याम मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनुपम तिवारी, जिला महामंत्री राज तिवारी आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *