परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, अक्षय तृतीया पर परशुराम प्रतिमा स्थापित की जाएगी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इकदिल, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक रविवार को आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में संपन्न हुयी l बैठक की अध्यक्षता परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी ने किया l बैठक में वर्ष 2026 की सदस्यता पर एवं संगठन की आगे की गतिविधियों पर चर्चा की गयी इसके साथ ही सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी देने पर भी विचार किया गया l बैठक में सर्व सम्मति से गोपाल जी मिश्रा को सदस्यता प्रभारी बनाया गया l बैठक में तय किया गया कि वर्ष 2026 की सदस्यता सक्रिय रूप से चलाने के लिए गाँव स्तर पर सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा l बैठक में निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया पर परशुराम जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित की जायेगी आगे चलकर परशुराम मन्दिर बनाया जायेगा l बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट, प्रदेश महामन्त्री विनय कुमार द्विवेदी, प्रदेश मंत्री मुकेश दीक्षित, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल प्रकाश दीक्षित, प्रदेश संगठन मंत्री अनिल चौधरी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *