परशुराम सेवा समिति का खिचड़ी भोज कार्यक्रम संपन्न

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इकदिल, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) के तत्वावधान में खिचड़ी भोज कार्यक्रम प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी के आवास चांदनपुर इकदिल में आयोजित किया गया l जिसका शुभारंभ आचार्य पं. मनोज कुमार पांडेय द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित करके विधि पूर्वक से किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने की तथा संचालन प्रदेश महामन्त्री जयशिव मिश्रा ने किया l l कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को एवं राहगीरों को खिचड़ी वितरित की गयी l इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र देव दुबे, जिला महामंत्री राज तिवारी, सदस्य आशुतोष त्रिपाठी, युवा जिलाध्यक्ष शिवम शुक्ला, आनंद दुबे, दीपक शर्मा, आयुष दुबे सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *