पत्नी को साथ न भेजने और जेवरात हड़पने का आरोप, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के मेढीदुधी निवासी युवक शनि ने अपनी पत्नी को वापस दिलाने और ससुराली पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी को उसके मायके वाले जबरन रोके हुए हैं और उसे धमकी देकर घर से भगा दिया गया है।

पीड़ित के अनुसार उसकी शादी 27 अक्टूबर 2025 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार प्रेम विवाह के रूप में सम्पन्न हुई थी। शादी के बाद पत्नी करीब दो महीने तक उसके साथ रही। इस दौरान प्रार्थी ने उसे मां के लगभग चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण अमानत के तौर पर दिए थे, साथ ही 10 हजार रुपये के कपड़े और 5 हजार रुपये नकद भी दिए थे।

शिकायत में शनि ने कहा कि 29 नवंबर 2025 को उसकी पत्नी मायके गयी थी. और तब से ससुरालीजन उसे वापस नहीं भेज रहे। आरोप है कि ससुरालीजन जेवर और नकदी हड़पकर लड़की की शादी दूसरी जगह करने की फिराक में हैं। इतना ही नहीं, युवक का कहना है कि विदाई कराने जाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की है. पीडित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *