ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना:इटावा-कन्नौज हाइवे पर भरथना-बिधूना मार्ग पर स्थित अन्हैया नदी पुल के पास भरथना से बिधूना की तरफ जा रहा गुडडू 40 निवासी मोहल्ला पुराना भरथना अचानक अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर घायल हो गया। बताया गया कि सड़क किनारे ही पत्थर से बाइक का पहिया टकराने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में चालक गुडडू भी हाथ पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आ गई। हादसा देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुच गए और घायल चालक इलाज के लिए पास ही निजी अस्पताल ले जाया गया।
