पति ने शराब के नशे में पत्नी को पीटा, थाने पहुंची पीड़िता

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। थाना क्षेत्र के ग्राम रमायन निवासी संजू देवी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति नशे का आदि है। वह रोजाना शराब पीकर घर आता है और विवाद करता है। पीडिता के मुताबिक जब वह विरोध करती है तो पति उसके साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडे से मारपीट करता है।

पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे पति ने शराब के नशे में उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई हैं। उसने यह भी कहा कि पति न तो घर का खर्च चलाता है और न ही बच्चों की जिम्मेदारी उठाता है। पीडिता ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *