ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान देने वाले युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी ने एक युवती पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपी युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला राजागंज निवासी शालू पत्नी शिवम शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति के भरथना कस्बा स्थित पाली बम्बा निवासी पूनम पोरवाल से अवैध संबंध थे। वह पिछले कई दिनों से उसके पति से दिन-रात फोन पर बात करती थी, जिससे पारिवारिक कलह बढ़ गई थी। पीड़िता का कहना है कि शनिवार की शाम करीब सात बजे, जब उसका पति घर पर अकेला था, तभी आरोपी युवती उससे मिलने घर पहुंची। उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और उसके बाद उसके पति ने कमरे में लगे पंखे से मफलर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
शालू का आरोप है कि पूनम पोरवाल की वजह से ही उसके पति ने आत्मघाती कदम उठाया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
