ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम रौरा के मजरा नगला हनुमान के पास बुधवार दोपहर एक शर्मनाक घटना सामने आई, जिसने न केवल वन्य जीव प्रेमियों को झकझोर दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ा दी। दो शिकारियों ने गुलेल से निशाना साधते हुए तीन राष्ट्रीय पक्षी मोर और एक तीतर की बेरहमी से हत्या कर दी।
घटना की वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक शिकारी अवधेश पुत्र वंशलाल निवासी कोकपुरा, इटावा को गोदी में मृत मोर और तीतर तथा बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका दूसरा साथी अभिषेक उर्फ मोटा पुत्र राजपाल, जो उसी गांव का रहने वाला है, मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद की गई बाइक यूपी 75 एयू 4797 को जब्त कर लिया गया है। वन विभाग के भरथना रेंजर एसयू खान ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय पक्षियों का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है और गिरफ्तार आरोपी पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की गयी है।
इस मामले में भरथना रेंज के वन रक्षक सुभाष चंद्र की तहरीर पर थाना पुलिस ने अवधेश व अभिषेक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
