
ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इकदिल , परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने प्रदेश उपाध्यक्ष के के चतुर्वेदी की सहमति पर मोहल्ला सतेश्वर औरैया निवासी पंकज अवस्थी एडवोकेट को परशुराम सेवा समिति औरैया का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है l प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने श्री अवस्थी से आशा व्यक्त की है कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगें l इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया है कि वह 15 दिन के अंदर जिला कार्यकारिणी का गठन करके प्रदेश कार्यालय पर भेजे l श्री अवस्थी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुई बधाई दी है l
