ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। क्षेत्र के पाली खुर्द गांव स्थित नोनानाग मंदिर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भंडारे के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। आयोजन में स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर शिवनंदन भगत, कृष्णकांत दीक्षित, उमाकांत दीक्षित, विष्णु कान्त दीक्षित, अनिल दीक्षित, अनुराग दीक्षित, चंद्र केसर दुबे, सुनील मिश्रा, रिंकू तिवारी, जोनी यादव, छोटू मिश्रा, सर्वेश यादव, अशोक यादव, कमलेश कुमार और उमेश दीक्षित समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।
