ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह ने बताया कि करीब दस माह पूर्व एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। इस मामले में जनपद अलीगढ़ के थाना गौमत अंतर्गत गांव खैर निवासी शिव कुमार वांछित चल रहा था। रविवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने उसे इटावा–कन्नौज हाइवे स्थित झिन्दुआ पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
