नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। थाना क्षेत्र के बिरौन्धी गाँव में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिरौन्धी गाँव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 20 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे पढ़ाई करने के लिए समसपुर विद्यालय गई थी। इसी दौरान गाँव का ही पंचू उर्फ जितेंद्र उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *