ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।क्षेत्र के नगला विधी में एनवीसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों की नई तिथि घोषित कर दी गई है। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच तीन मार्च को तथा फाइनल मुकाबला चार मार्च को खेला जाएगा।
आयोजक गौरव यादव (नगला भूरे) ने बताया कि बीती 28 जनवरी को हुई बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया था, जिससे टूर्नामेंट के निर्धारित मैच रद्द करने पड़े थे। लगातार जलभराव के चलते खेल संभव नहीं हो सका था।
उन्होंने बताया कि अब मैदान पूरी तरह सूख चुका है और खेलने योग्य हो गया है। ऐसे में तीन मार्च को सेमीफाइनल और चार मार्च को फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने खेल प्रेमियों से निर्धारित तिथियों पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
