धूम धाम के साथ मनाया गया सूबे के मुखिया का जन्मदिन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ. अनीता सिंह के आवास पर मोहल्ला आजाद रोड पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्धजन शामिल हुए और केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।

इस मौके पर मुख्य रूप से दिवाकांत शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र चौधरी, डॉ. रामस्वरूप, एडवोकेट विनोद यादव, एडवोकेट सुनील त्रिपाठी, दरविंदर सिंह शेट्टी, देवाशीष चौहान, अजय गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, लालू कश्यप और अजय कोहली सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका सशक्त और निर्णायक नेतृत्व प्रदेश को प्रगति की राह पर तेजी से ले जा रहा है। डॉ. अनीता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योगीजी जैसा नेतृत्व प्रदेश की दशा और दिशा दोनों को बदल रहा है।

अंत में ‘भारत माता की जय’ और ‘योगी जी अमर रहें’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *