कम्पोजिट विद्यालय शांति कालोनी मे अतिथि के साथ बच्चों ने भी खुशी मन से किया पौधा रोपड़

इटावा।कम्पोजिट विद्यालय शांति कॉलोनी नगर क्षेत्र में राजेश कुमार – बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में तथा उप खण्ड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में प्रधानाध्यापक – श्रीमती मजूंलता राजपूत के अथक प्रयासो से तथा शिक्षा मित्र- श्रीमती बेबी कुमारी के द्वारा सफलता पूर्वक “समर कैम्प” संचालित किया जा रहा है
मुख्य अतिथि डॉ० हरीशंकर पटेल – प्रमुख समाज सेवी / राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य-अपना दल (एस)
ने विद्यालय के छात्रों तथा विद्यालय के स्टाफ के साथ मिलकर पौधारोपड़ किया।

डॉ० हरीशंकर पटेल ने बच्चों द्वारा बनायी गयी क्राफ्ट तथा धरती सजाओ पर पेन्टिग का निरक्षण करने के बाद छात्रों की खुले मन से प्रशंसा करते हुए कहां छात्रो की पेन्टिंग में प्राकृतिक प्रेम और संरक्षण की झलक दिखी छात्रों से पूछने पर श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती मंजूलता राजपूत एवं समस्त स्टाफ को दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावक – श्रीमती चन्द्रकली , कार्तिकेय वर्मा एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
