ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। भरथना–बकेवर मार्ग स्थित हर्राजपुर में ‘द गोल्डन नेकरे पैलेस’ के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार 12 अप्रैल की शाम ‘देश के नाम,,, सोशल मीडिया के सितारों की शाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। वॉइस ऑफ कॉप्स के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रहित, समाजसेवा और पुलिस प्रशासन के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में सोशल मीडिया क्रिएटर्स, समाजसेवी, युवा वर्ग और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। मंच से देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां, विचार और संवाद भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, हरियाणा पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर सुरेश भड़ाना (सिंघम) तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह मौजूद रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी निरीक्षक भरथना विक्रम सिंह, अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे।
