देर रात कहर बनकर चली आंधी,एक गाँव में धधकी आग-तेज आंधी के चलते कहीं उड़े टीन शेड तो कही टूटे पेड़ व विघुत पोल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: क्षेत्र में बुधवार की देर रात मौसम ने अचानक करवट बदली. तेज हवाओं के साथ आसमान में भारी गरज और बारिश ने आम जान मानस की मुसीबतों को बढ़ा दिया।. थाना क्षेत्र के एक गाँव में आग लगी तो वहीँ जगह जगह टीन शेड उड़ गये तथा विघुत पोल व पेड़ टूटकर गिरे।. देर रात आये तूफ़ान से लोग त्राहिमाम त्राहिमाम करते हुए नजर आये।.

थाना क्षेत्र के गाँव मंगूपुर के मजरा चलनिया में देर रात आई आंधी के कारण रात करीब साढ़े दस बजे एक झोपडी में आग धधक गयी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग घरों तक पहुँच गयी आग लगने की घटना से सात घर जल गये. जिनमे एक महिला तथा एक गाय भी आग की चपेट में आ गई।. सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।. ग्राम प्रधान रविकरन ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की घटना से गाँव निवासी सोवरन सिंह की पत्नी पान कुंवर झुलस गयी तथा इनके घर गृहस्थी का सामान भी जलकर ख़ाक हुआ, करन सिंह की दुधारू गाय झुलसी, इन्द्रेश कुमार के इंजन में आग लगी, रमेश चन्द्र के भूसे व कपडे में आग लगी तथा पुष्पेन्द्र, मुन्नी सिंह, श्रीचंद्र व देवेन्द्र सिंह के कूप में आग लग गयी. आग लगने की घटना से सभी गृह स्वामियों के घर गृहस्थी के सामान को क्षति पहुंची है।.

आग पर काबू पाने के दमकल टीम के साथ साथ पुलिस की भी अहम सक्रियता देखने को मिली।. सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान तथा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गये।. पुलिस व दमकल टीम की सूझबूझ के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया।.

तहसीलदार भरथना राजकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगजनी की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल जय प्रकाश तथा टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन करने के बाद रिपोर्ट बनाकर जिला स्तर पर भेजी जाएगी. इसके बाद जो भी शासन का निर्देश होगा उस अनुसार कार्यवाही की जाएगी।.

तेज आंधी के चलते नगर में भी तमाम जगह टीन शेड उड़ गये तथा पेड़ भी टूटकर गिरे।. भैंसाई स्थित फायर स्टेशन के समीप भी कई पेड़ बीच रास्ते में टूटकर गिरे जिसके चलते आग बुझाने जा रही दमकल टीम को रास्ते से पेड़ हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।. वहीँ भरथना कोतवाली परिसर में भी देर रात आये तूफ़ान से एक विशाल पेड़ धराशाही हो गया।. साथ ही नगला पूठ में भी विघुत पोल व पेड़ तेज आंधी के चलते धराशायी हो गये।. वहीँ नगर के मोहल्ला मोतीगंज में भी कई टीन शेड उड़ गये. नगर में कई जगह विघुत पोल टूटने के कारण पूरी रात विघुत आपूर्ति बाधित रही।. जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *