दुकान व मिल में निकला कबर बिज्जू और नाग

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों पर कवर बिज्जू व काला नाग निकलने पर हडकम्प मच गया. दोनों जानवरों को देख लोग दहशत में आ गये. सूचना पर पहुंचे वनकर्मी ने दोनों जानवरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा.

पहली घटना गुरूवार सुबह करीब दस बजे की है जब कस्वा के मोहल्ला कृष्णा नगर स्थित एक मिल में काला नाग निकलने से हडकम्प मच गया. नाग को देख स्थानीय निवासी दहशत में आ गये. मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने नाग का रेस्क्यू कर सकुशल जंगल में छोड़ा.

दूसरी घटना कस्वा के मोहल्ला मोतीगंज रेलवे फाटक के समीप की है. जब एक डालडा चीनी के थोक विक्रेता की दुकान में कबर बिज्जू देखे जाने से स्थानीय दुकानदारों में हडकम्प मच गया. सूचना पर पहुंचे वनकर्मी ने कबर बिज्जू ने सकुशल रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा.

दोनों घटनाओं में जानवरों को रेस्क्यू किये जाने तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा. जानवरों के सकुशल रेस्क्यू पर स्थानीय निवासियों ने चैन की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *