दावत में जा रहे बुज़ुर्ग पर हमला, मामला दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना (इटावा)। थाना क्षेत्र के बिरौंधी गाँव में एक बुज़ुर्ग को शादी की दावत में जाते समय गांव के ही चार लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जब तक मौके पर पहुँचे, हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बिरौंधी निवासी राजीव सिंह ने बताया कि सोमवार को गांव के हरिकिशन की पुत्री की शादी थी। उनके पिता उदय सिंह दावत में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव के ही गणेश, सोनू, सुभाष और मुनमुन ने उन्हें गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से मारना शुरू कर दिया। हमले में उनके सिर और गाल पर गंभीर चोटें आईं।

शोरगुल सुनकर राजीव सिंह मौके पर पहुँचे तो हमलावर उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *