ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इटावा कन्नौज हाइवे पर मंगलवार की सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने घर के बाहर खड़े व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें परिजनों द्वारा उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत इटावा कन्नौज हाइवे स्थित नगला राजा की है। जहां गांव निवासी धर्मवीर यादव उम्र 55 वर्ष पुत्र स्व: महाराज सिंह यादव सुबह करीब पौने छह बजे अपने घर के बाहर खड़े होकर गांव के ही रवि और बंटी से बात कर रहे थे। तभी इटावा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने जोरदार टकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक कार समेत मौके से भाग जाने में सफल रहा।
घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। परिजनों द्वारा आनन फानन में घायल धर्मवीर को उपचार के लिए जिले के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान धर्मवीर ने दम तोड़ दिया। वहीं थाना उपनिरीक्षक भगवान सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतक धर्मवीर पेशे से एक डॉक्टर थे जो अपने पीछे अपनी पत्नी गीता पुत्र कृष्णा तथा पुत्री लक्ष्मी को रोता बिलखता छोड़ गया है। उक्त घटना के बाद मृतक की पत्नी व बच्चों समेत तमाम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।