डोर-टू-डोर पहुंची विद्युत विभाग की टीम, बिल राहत योजना की दी जानकारी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। क्षेत्र के भैसाई गाँव अंतर्गत विद्युत विभाग की टीम द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं के घर-घर पहुंचकर बिजली बिल राहत योजना की जानकारी दी जा रही है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़कर उन्हें बकाया बिल के बोझ से राहत दिलाना है।

टीम ने उपभोक्ताओं को बताया कि शासन की इस योजना के तहत बकाया बिल पर राहत दी जा रही है, जिससे उपभोक्ता आसान शर्तों पर अपना बिल जमा कर सकते हैं। विभागीय कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे योजना का लाभ उठाकर अपना बकाया बिल समय से जमा करें, ताकि भविष्य में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।

अभियान के दौरान कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को योजना की शर्तों, छूट और भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी। विभाग का कहना है कि यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *